कहरा: सौरबाजार थाना के रौता गांव में फसल दोनी में भूसा दूसरे आंगन में जाने को लेकर मारपीट, 1 महिला जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 15, 2024 सौरबाजार थाना के रौता गांव वार्ड 11 में गेहूं की फसल दोनी के दौरान हवा में कुछ भूसा उड़कर पड़ोसी के आंगन में चला गया। जिसको लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम बीवी कुसुम बताया जा रहा है। जख्मी महिला ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।