फिरोजाबाद ने दिल जीत लिया!
राम बारात निकल रही थी और मुस्लिम भाइयों ने फूलों की ऐसी बारिश की कि सब देखते रह गए!
फिरोजाबाद में ऐतिहासिक राम बारात के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। भगवान श्री राम की बारात के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और बारातियों पर फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया।
यह भव्य राम बारात चंदवार गेट से शुरू होकर हरी बिल्डिंग, पानी की टंकी और रेलवे स्टेशन होते हुए कॉलोनी मार्ग से रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जिला प्रशासन और पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक सूफी हसन कादरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बारात का जोरदार स्वागत किया। श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं और गले लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सूफी हसन कादरी ने कहा, राम बारात सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, यह हमारे देश की मिली-जुली संस्कृति यानी गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। हम सभी त्योहार आपसी प्रेम के साथ मनाते आए हैं।
स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर राजा रहीस के साथ मोहम्मद शादाब, ऐजाज खान, मोहसिन मियां, लियाकत खान, मोहम्मद बिलाल, वसीम सिद्दीकी, अली अकबर, हसीन मियां, मुकेश यादव, श्याम सिंह और समीर सहित मंच के तमाम पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने देश में अमन-चैन और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।
#Firozabad #FirozabadNews #RamBaraat #RamBaraat2026 #GangaJamuniTehzeeb #HinduMuslimBhaichara #BhaicharaZindabad #DDMNews #DDMNewsFirozabad #FirozabadCity #UPNews #ViralReels #TrendingReels #UnityInDiversity #firozabadkagarv
Firozabad, Firozabad | Oct 10, 2026