गुना: कैंट थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी को किया दस्तयाब
कैंट थाना पुलिस ने नाबालिक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर रेप के आरोपी ग्राम सिंगवासा चक निवासी मोहित बेलपारदी को गिरफ्तार किया है। 8 अप्रैल को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 29 30 मार्च 2026 की रात लापता किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट की। 5, 6 अप्रैल रात को किशोरी को दस्तयाब कर बयान लिए गए। बीते रोज आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।