कोंडागांव: कोंडागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 22 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे निर्माण कार्यों में स्तरहीन निर्माण को लेकर इंजीनियर और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया।एवं आयुष विभाग और योगा क्लास के नियमित संचालन को लेकर सीएमएचओ को निर्देश दिए।