बदलापुर: बदलापुर तहसील सभागार में दैवीय आपदा पीड़ित परिजनों को 28 लाख रुपये की सहायता, विधायक रहे मौजूद
बदलापुर तहसील सभागार में शनिवार को दैवीय आपदा से मृत लोगों के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, उपजिलाधिकारी मोहम्मद अमान तथा तहसीलदार योगेंद्र पांडेय की मौजूदगी में मृतकों के आश्रितों को कुल 28 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।