कोल: कौडियागंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बच्चा और 1 घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 कौड़ियागंज में अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक और बच्चा घायल है। 19 वर्षीय गुड्डू अपने भाई के साथ बच्चे को दवा दिलवा कर ला रहे थे। कौडियागंज पहुंचते ही मंगलवार रात्रि अज्ञात वाहन ने बाइक को मार दी। घटना में गुड्डू की मौत हो गई और उनका भाई व बच्चा घायल है।