जमुई: जमुई में साइबर ठगी रोकने के लिए व्यावसायिक संघ सक्रिय, साइबर डीएसपी से की मुलाकात
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 जिले में बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर जमुई व्यावसायिक संघ ने पहल तेज कर दी है। बुधवार शाम 5 बजे संघ के महासचिव शंकर साह और उपाध्यक्ष दिलीप साह ने साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार से मुलाकात कर साइबर ठगी रोकने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान व्यवसायियों और आम लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।