उत्तराखंड भाजपा ने संगठन के मीडिया तंत्र को धार देने के लिए अपनी प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद 8 नए नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नई सूची में सबसे चर्चित नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का है, जिन्हें कोटद्वार क्षेत्र से प्रवक्ता बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अनुकृति गुसाईं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने का काम करेंगी।
#UttarakhandBJP #AnukritiGusain #DehradunNews #uttarakhandnews