देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेशभर से आई बहनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मातृशक्ति का यह स्नेह व आशीर्वाद उन्हें देवभूमि की सेवा के लिए निरंतर नई ऊर्जा देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तीकरण योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में 3 लाख 9 हजार से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं तथा सरकारी सेवाओं में 30% क्षैतिज आरक्षण देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
#PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #RakshaBandhan #Matrishakti #LakhpatiDidi