देवभूमि उत्तराखंड में वीर शहीदों के सम्मान में धामी सरकार का ऐतिहासिक और भावुक फैसला! 🇮🇳
उत्तराखंड सरकार ने देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। धामी कैबिनेट ने आजादी के बाद से अब तक देश सेवा में शहीद हुए प्रदेश के 1,845 अमर जवानों की स्मृति में उनके पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने की मंजूरी दी है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य हमारे वीर सपूतों के शौर्य, त्याग और अदम्य साहस को हमेशा जीवित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके देशभक्ति के जज्बे से प्रेरित हो सकें।
सुनिए इस ऐतिहासिक फैसले पर भाजपा राज्य मंत्री कर्नल अजय कोठियाल (रि.) का क्या कहना है।
#UttarakhandNews #IndianArmy #DhamiCabinet #VeerShaheed #JaiHind