गायघाट: रामनगर में पुलिस से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, महिला दरोगा पर मारपीट का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर में पुलिस से नाराज युवक गुरुवार अहले सुबह करीब चार बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान रामनगर गांव के शम्भु चौधरी के उम्र करीब 20 वर्षीय पुत्र अंकित राज चौधरी के रूप में बताया गया है। टावर पर चढ़ने से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर बताया कि उसके साथ पुलिस ने मारपीट की