बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र की बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट मामले में 13 साल बाद 4 दोषियों को 10-10 साल की कैद
जुलाई 2013 में थाना बिलासपुर क्षेत्र की बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया था। आरोपियों के कब्जे से बैंक से लूटे गए 3 लाख 80 हज़ार रुपए, मोबाइल, सिम और मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। डीजीपी यूपी के 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत रामपुर पुलिस की मजबूत पैरवी पर मंगलवार को दोपहर तीन बजे रामपु