बसेड़ी: नादनपुर पुलिस ने पिकअप गाड़ी में ठूंस-ठूंस कर भरे 10 पशुओं को कराया मुक्त, तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Mar 11, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशुओं से खचाखच भरी पिकअप गाड़ी को किया जब्त। पुलिस ने पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 10 पशुओं को मुक्त कराया। वहीं मौके से पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की गई।