भिवानी: लोहे के एंगल से भिवानी में युवक पर किया हमला, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में शांतिनगर निवासी दिनेश ने बताया कि अपने प्लाट में भैंस का दूध निकालने के लिए गया था। वहां पर अभिमन्यु खड़ा था, जोकि उसके साथ गाली-गलौज करने लग गया। जब उसने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपित के पक्ष से मुकेश, रामबीर, अभिषेक भी आ गए। आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और लोहे की एंगल से हमला कर दिया।