भिवानी: गांव झरवाई में किशोर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, किशोर की दादी और दो चाचा पर हत्या का केस दर्ज
गांव झरवाई में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव झरवाई निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वे तीन भाई है। वह सबसे बड़ा है, फिर उससे छोटा जयसिंह और सबसे छोटा भाई सोनू है। बलवान ने बताया कि वह दो बेटों का पिता है। इसमें बड़ा बेटा 13 वर्षीय विक्रम है और छोटा बेटा सात साल का रमन है।