भिवानी: सिवानी में पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये की राशि बरामद की, गाड़ी में ले जा रहा था व्यापारी
भिवानी जिले के सिवानी के मुख्य बाजार में पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से करीब डेढ़ करोड़ रूपए बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली की भारी मात्रा में एक कार में नगदी राशि ले जाई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगदी राशि जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने मौके पर FST टीम को बुलाकर पैसे को थाने भेजवाया।