भिवानी: गांव रतेरा से एक महिला तीन बच्चों के साथ हुई लापता
बवानी खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतेरा गांव से एक महिला अपने 3 बच्चों संग लापता हो गई। पुलिस ने भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रिवासा गांव निवासी हिमांशु ने बताया कि उसकी बहन रीमा का विवाह 10 साल पहले रतेरा में किया था। उसकी बहन के तीन बच्चें, जिसमें बड़ी बेटी 8 साल की सिवानी, दूसरी बेटी 6 साल की यशमी और तीसरी गौरी है।