भिवानी: भिवानी में मानसिक तनाव से ग्रस्त महिला लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 1999 में देवसर में की थी। वर्ष 2010 में उसके दामाद की मौत हो गई, जबकि कारण उसकी बेटी मानसिरू तौर पर परेशान रहने लग गई। मानसिक तनाव के चलते उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार करवाया, जिसके बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। सुधार होने के बाद वह अपने ससुराल रहने लग गई।