पटना ग्रामीण: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता से हमला, चाकू से हमले की कोशिश का भी आरोप
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर रविवार शाम एक शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शख्स ने उन पर चप्पल फेंक दी, जिसके बाद समर्थकों ने आरोपी की पिटाई कर दी। घटना के बाद पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर चाकू से जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे