बिसवां: कांता पुरवा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में दोनों बाइकों के सवार चार लोग घायल
Biswan, Sitapur | Jul 29, 2024 रेउसा बिसवां मार्ग पर कांता पुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार तीन लोग और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक समेत चार लोग घायल हुए। तेज रफ्तार दो बाईकों की आपस में हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार विनोद पुत्र राजेंद्र गुप्ता,अंकित पुत्र बाबूराम और ओमाप्रकास पुत्र रामेश्वर सभी निवासी गुरसनाडा घायल हुए।