भिंड: संत समाज के अध्यक्ष महंत कालिदास महाराज ने दंदरौआ मंदिर के पास मारपीट में घायल युवक से भिंड अस्पताल में की मुलाकात
Bhind, Bhind | May 15, 2026 संत समाज के अध्यक्ष महंत कालिदास महाराज ने शुक्रवार को लगभग 5:00 बजे भिंड अस्पताल में युवक संदीप जाटव से मुलाकात की। युवक के साथ मंगलवार को दंदरौआ मंदिर के पास पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने मारपीट कर दी थी जिससे उसे गंभीर चोटे आई थी। इस दौरान महंत कालिदास महाराज ने युवक को कार्रवाई कराने हेतु आश्वस्त कराया।