कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में बिहान के तहत ग्राम पंचायत कंडोला में 40 महिलाओं को साड़ी एवं गमछा बुनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें भीखमपुरा की सपेरा बस्ती की 12 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने साड़ी और गमछे तैयार कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें आजीविका एवं बाजार से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh
#SevaSankalpAbhiyan
Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh | Oct 3, 2026