सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम दनसरा में जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।
शिविर में सेवा सेतु की 907 शासकीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 125 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन एवं बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh
#SevaSetu
#SevaSankalpAbhiyan
Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh | Oct 3, 2026