सेवा संकल्प अभियान के तहत खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। डिप्टी कलेक्टर राणा विजय ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh