आबू रोड: आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य केसरिया शोभायात्रा निकाली गई, राजपूत युवा संगठन व करणी सेना ने किया नेतृत्व
आबूरोड शहर में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक मेवाड़ के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजपूत युवा संगठन एवं करणी सेना के तत्वावधान में शांतिकुंज पार्क से भव्य शोभायात्रा और रथ यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में केसरिया ध्वज, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।