Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया -- विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीएम राइज स्कूल ब्लॉक प्रथ्वीपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ शिशुपाल यादव पूर्व विधायक पृथ्वीपुर, श्रीमती नीलू खटिक नगर पालिका अध्यक्ष,श्री नीरज यादव अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति निवाड़ी, श्री राजेश साहू मंडल अध्यक्ष किसान , श्री मंगल सिंह यादव अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे ! कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार साझा किए गए , कार्यक्रम में श्री हरीश कुमार मालवीय उपसंचालक कृषि जिला निवाड़ी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान की जानकारी एवम अभियान के तहत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के आयोजन का उद्देश के बारे मे बताया , श्री भरत राजवंशी परियोजना संचालक द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व, वर्तमान स्थिति, आवश्यकता के बारे मे जानकारी दी , श्री श्याम यदुवंशी सहायक संचालक कृषि द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि लागत में कमी लाने में प्राकृतिक खेती की भूमिका पर जानकारी प्रदान की गई , विष्णु पाटीदार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा उर्वरक वितरण की ई विकास प्रणाली की जानकारी किसानो को दी गई। कार्यक्रम में श्री वरुण पाठक, श्री मति रजनी अहीरवार विकास मालाकार भोले अस्तरे मनु आर्य अधिकारियो द्वारा प्रदर्शनी लगाकर, पाकृतिक खेती कृषि साहित्य बाटकर किसानो को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जिले के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए किये गये तथा उत्कृष्ट कृषकों को किसान सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया तथा प्रश्न का सही उत्तर देने वाले कृषकों को मंच पर बुलाकर पुरुष्कृत किया गया । कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों डॉ यू एस धाकड़ एवम डॉ एस के प्रजापति द्वारा प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर मार्गदर्शन दिया गया । जिले के सफल कृषक श्री राघवेंद्र सिंह यादव, श्री प्रवीण कुमार दुबे , श्री नरेंद्र कुमार नायक एवम श्री पुष्पेंद्र समेले द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक कृषक अपने अनुभव साझा किया गया जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई । कार्यक्रम में कृषि तथा सबद्ध विभाग एवम एफपीओ एनजीओ संस्था के द्वारा प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक एवम प्रोत्साहित किया। कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त किसानों, कृषि से जुड़े हितग्राहियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाया । विभाग की ओर से श्री कुलदीप कौशिक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रथ्वीपुर द्वारा आज के कार्यक्रम में उत्साह, सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए सभी अतिथियों, कृषक भाई-बहनों, अधिकारियों एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर कार्यकम का समापन किया गया। CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanKalyanAbhiyan #WorldEnvironmentDay #yogaday #JansamparkMP #niwari

48 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

MORE NEWS

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
"योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सबने मिलकर किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया।

योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी  द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।"

कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- "योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबने मिलकर किया योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।" कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की

विधायक श्री जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया 
--
मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने आज निवाड़ी जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन उपरांत मंत्री श्री पटेल निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए।

#JansamparkMP #niwari

पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की विधायक श्री जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया -- मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने आज निवाड़ी जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन उपरांत मंत्री श्री पटेल निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026