हथुआ: मीरगंज: तीन दिनों से लापता युवती, अपहरण की आशंका, परिजनों ने थाने में दी शिकायत
मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार मोहल्ले से 18 वर्षीय युवती बीते तीन दिनों से लापता है. युवती के अचानक गायब होने के बाद परिवार में मातम जैसा माहौल है. परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मीरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है.