बिछिया: कलेक्टर पहुंचे बैगा टोला, चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
25 मई, सोमवार को 10 बजे विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने जनसुनवाई में किया गया अपना वादा निभाते हुए जनपद पंचायत मवई के दूरस्थ ग्राम पंचायत इन्द्री के बैगा टोला पहुँचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। यहां कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर बिजली, पानी, राशन, सड़क और शौचालय जैसी मूलभूत समस्याओं को सुना और निरकरण के निर्देश दिए l