आबू रोड: माउंट आबू में पिपली पूनम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों आदिवासी पहुंचे नक्की झील, गरासिया समाज ने किया पितृ तर्पण
माउंट आबू मे पिपली पूनम के पावन अवसर पर माउंट आबू स्थित नक्की झील पर गरासिया जनजाति सहित आदिवासी समाज का विशाल जमावड़ा देखने को मिला। इस अवसर को आदिवासियों का “महाकुंभ” भी माना जाता है, जिसमें सिरोही, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, स्वरूपगंज सहित आसपास के क्षेत्रों और गुजरात से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में पहुंचे