बांका: अलीगंज मोड़ पर बाइक दुर्घटना, एक युवक घायल
Banka, Banka | Dec 13, 2024 शहर के अलीगंज मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार शास्त्री चौक निवासी सागर कुमार बाइक से बाजार रहा था। अलीगंज मोड़ के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सागर कुमार गिरकर जख्मी हो गया।