बांका: गैर जमानती वारंटी को पुलिस ने मैनवरण गांव से किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 13, 2024 सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे मैनवरण गांव से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मैनबरण गांव निवासी डिगो यादव पर न्यायालय के द्वारा गैर जमानत वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी डिगो यादव को गिरफ्तार किया।