बांका: चिलकारा गांव में धान सुखाने के दौरान छत से गिरकर महिला घायल, रेफर
Banka, Banka | Dec 13, 2024 चिलकारा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे धान सुखाने के दौरान एक महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हाे गई। जख्मी महिला का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार चिलकारा गांव निवासी झरी कापरी की पत्नी कंचन देवी छत पर धान सुखा रही थी। धान सुखाने के दौरान वह छत से नीचे गिरकर जख्मी हो गई। अस्पताल में उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया।