परैया: परैया डाकबंगला में अंबेडकर संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित, पंचायतों से जुटे कई ग्रामीण
Paraiya, Gaya | Apr 12, 2026 परैया डाकबंगला में अंबेडकर संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार दोपहर हुई। प्रखण्ड अध्यक्ष रंजय कुमार दास की अध्यक्षता में आहूत बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष मदन दास ने किया। बैठक में प्रखण्ड के सभी 9 पचायतो से ग्रामीण आए और सभी लोगों ने अपनी विचारों को रखते हुए संगठन को आगे मजबुत बनाने पर बल दिया। सभी के द्वार पंचायत स्तर पर समिति के गठन का निर्णय भी लिया गया।