कानपुर: चकरी में वाटर पार्क में नहाते वक्त युवक की डूबने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सरसौल स्थित वाटर पार्क का किया निरीक्षण
चकेरी थाना क्षेत्र में वॉटर पार्क में नहाते वक्त युवक की डूबने से हुई मौत के बाद पुलिस जागी है। पुलिसटीम द्वारा सरसौल स्थित जंगल स्प्रिंग वॉटरपार्क का निरीक्षण किया गया। संचालक को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। गुरुवार 2बजे चौकी इंचार्ज ने बताया कि वॉटर पार्क के संचालक द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब आठ कैमरे लगाए गए हैं।