कानपुर: कानपुर से लखनऊ और रायबरेली रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें, कानपुर रीजन को 40 इलेक्ट्रॉनिक बसों का आवंटन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर रीजन को 40 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हैं। ये बसें सितंबर से सिग्नेचर ग्रींस सिटी बस अड्डा से चलना शुरू होंगी। कानपुर से लखनऊ और रायबरेली रूट पर 15-15 बसें चलेंगी। झकरकटी बस अड्डे से होकर गुजरेंगी। गुरुवार 2 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि आजाद नगर में बसो का टर्मिनल बनाया जाएगा।