कानपुर: कानपुर में बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने कई घाटों पर किया मॉक ड्रिल
कानपुर में मानसून की बारिश शुरू होते ही बाढ़ से निपटने की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। बाढ़ आने की स्थिति में क्या-क्या सावधानी बरतनी होगी, इसको लेकर गुरुवार को 1 बजे से जिला प्रशासन ने तीन जगहों पर मॉक ड्रिल की। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि, मानसून के दौरान बाढ़ की आशंका को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।