कानपुर: पनकी थानाक्षेत्र में सीमेंट गोदाम में अनलोडिंग के दौरान ट्रक की चपेट में आने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत
पनकी स्थित सीमेंट गोदाम में अनलोडिंग के दौरान ट्रक की चपेट में आने में चालक श्याम सुंदर (57) की मौत हो गई। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि बुधवार देर रात गोदाम में सीमेंट अनलोड करते समय ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए थे। वहीं के कर्मचारियों उन्हें भर्ती कराया जहां गुरुवार 1 बजे उनकी मौत हो गई।