कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला का मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंतीपुरम में गुरुवार 10:30 बजे एक मुस्लिम महिला का मंदिर में भगवान शंकर की पूजा करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि, महिला मंघना की रहने वाली है। बगल में बने अस्पताल में उसका कोई सगा संबंधी बीमार है इसके चलते उसने भगवान शंकर की पूजा की है।