कानपुर: हनुमंत विहार में सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते सरकारी टीचर रविंद्र सिंह ने बुधवार रात 10:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटना की जांच की गई है। मृतक शराब के लती थे जिसके चलते पारिवारिक विवाद होता था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।