लालगंज: श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज लालगंज में डिजिटल दौर में हिंदी की चुनौतियों और संभावनाओं पर आयोजित हुई गोष्ठी
लालगंज के श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में गुरुवार दोपहर बाद 1:30 बजे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदी भाषा के समक्ष उभर रही चुनौतियों, उसके बदलते स्वरूप और अन्य विषयों से उसके बढ़ते संबंधों पर विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता हिंदी के डॉ0 अनुपम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में विषयों को गंभीरता से न लेने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।