जहानाबाद: महादपुर में गर्भवती महिला की मौत, भाई का आरोप- बहन तड़पती रही, क्लीनिक वाले झूठा दिलासा देते रहे
किंजर महादपुरा निवासी नीतू कुमारी को इलाज के लिए जोलहाचक स्थित एक निजी क्लीनिक में दलाल के कहने पर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने मामला छिपाने के लिए उसे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पिता और भाई उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।