अमरोहा: अमरोहा में धनौरा रोड पर रातों-रात कटे हरे-भरे आम के पेड़, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
Amroha, Amroha | Aug 14, 2026 अमरोहा के धनौरा रोड पर हरे-भरे आम के पेड़ों की रातों-रात कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि लकड़ी माफियाओं ने बिना किसी डर के आम के पेड़ों को काट दिया और लकड़ी को मौके से हटा दिया। पेड़ों की कटाई के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों क