BPSC सफलता की सूची में एक नाम और है शामिल...
BPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची में फतुहा के एक और युवक का नाम शामिल है, जिसकी जानकारी हम तक पहुंचने में थोड़ा विलंब हो गया। आज सुवह मैने फतुहा और दनियावां के तीन वैसे युवक का ब्यौरा आप लोगों के साथ साझा किया था, जिसने इस परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। इस अभ्यर्थी का नाम अंकित कुमार है। अंकित ने इस परीक्षा में 1667 रैंक हासिल किया है और इन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। अंकित ने चौथे अटेम्प्ट में इस सफलता को अर्जित किया है। अंकित फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा गांव का निवासी है और पटना में अपने परिवार के साथ रहकर तैयारी में जुटे थे। अंकित के पिता का पटना में अपना हेयर कटिंग सैलून है। पिता का नाम संजय कुमार और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। अंकित का एक छोटा भी है जो पढ़ाई करता है। बहन एक भी नहीं है।
फतुहा और दनियावां से अब तक चार अभ्यर्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। BPSC की 70th संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तीन सफल अभ्यर्थियों का विवरण मैंने पहले वाले पोस्ट में दिया था, जिसमें सुमित कुमार डीएसपी, निशेष निशांत और उदय शंकर चौधरी को सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। सभी सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर से शुभ कामना। उम्मीद है इस परीक्षा की तरह जिंदगी के इम्तहान में भी आप लोग सफलता के कीर्तिमान को स्थापित करेंगे। बहुत बहुत बधाई...
फिरोज़
News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Jun 21, 2026