आंदर: कुशहरा में दहेज नही देने पर ससुरालवालों ने मारपीट कर माँ बेटी को घर से निकाला 6 लोगों पर FIR दर्ज जांच में जुटी पुलिस
Andar, Siwan | Jun 11, 2024 आंदर थाना के कुशहारा गांव में दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर मां व 5 वर्षीय बेटी को घर से निकाल दिया है। इस मामले में कुशवाहरा गांव निवासी पीडिता रंभा देवी ने आंदर थाना में आवेदन देकर अपने ससुर दिनेश यादव, चचेरा ससुर श्रीकिशुन यादव, पति हेमंत यादव, देवर विनीत कुमार यादव, सास रमान्ति देवी एवं श्यामसुंदरी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।