आंदर: दोवाय गांव स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख रुपया की संपत्ति चुराई
Andar, Siwan | Jun 10, 2024 आंदर थाना क्षेत्र के दोवाय गांव में रविवार की बीती रात एक घर मे घुस कर अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली है। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम को चुका है। घटना के सबंध में दोवाय गांव निवासी गृहस्वामी हरेराम सिंह ने बताया कि रविवार की रात भोजन करने के बाद सभीलोग अपने अपने कमरे में सो गए थे।