आंदर: असांव थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Andar, Siwan | Jun 9, 2024 असांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष रवि कुमार व पीटीसी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण मिलजुलकर मनाने की अपील किया है। इस बैठक में मुखिया अमरनाथ राम, पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान, सोनू पांडेय, महासागर सिंहसमेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।