आंदर: आबकारी विभाग के मनमाने रवैया से परेशान ग्रामीणों ने जयजोर बाजार में अधिकारियों को घेरा वीडियो हुआ प्रसारित
Andar, Siwan | Jun 10, 2024 आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में बीते कई दिनों से आबकारी विभाग की टीम लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ कर ले जाती है। और उसी दिन या अगले दिन छोड़ देती है। सोमवार की शाम जब जयजोर बाजार में आबकारी विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची। तो आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारी को घेरकर उनका विरोध करने लगे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा हैं।