🚨 26 नवंबर को लखनऊ से चंद्रशेखर आजाद करेंगे बड़ा ऐलान! ओवैसी भी रहेंगे मौजूद, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 26 नवंबर यानी संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM की संयुक्त 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' आयोजित होने जा रही है।
इस महारैली में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक मंच पर नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवैसी ने 26 नवंबर को बड़े ऐलान का संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि इस ऐलान की घोषणा चंद्रशेखर आजाद करेंगे।
इस गठबंधन के जरिए दलित, मुस्लिम और अन्य वंचित वर्गों के अधिकार, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दे उठाए जाने की तैयारी है।
दूसरी ओर, इसी दिन समाजवादी पार्टी भी अपना PDA घोषणा-पत्र जारी करने जा रही है। ऐसे में लखनऊ की यह रैली यूपी की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि 26 नवंबर को चंद्रशेखर आजाद कौन-सा बड़ा ऐलान करेंगे? क्या इससे 2027 की सियासत में नए समीकरण बनेंगे?
📍 स्थान: रमाबाई आंबेडकर मैदान, लखनऊ
📅 तारीख: 26 नवंबर 2026
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
📢 बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए City News 24 Live को फॉलो करें।
#ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #AIMIM #ASP #Mission2027 #Lucknow #UPPolitics #SamajwadiParty #ConstitutionDay #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 24, 2026