भोपालगढ़: जोधपुर की 7 तहसीलें अभावग्रस्त घोषित, भोपालगढ़ बाहर रह गया
राजस्थान सरकार की नई सूखा अधिसूचना में जोधपुर जिले की सिर्फ 7 तहसीलों को ही अभावग्रस्त माना गया है, जबकि सबसे ज्यादा प्रभावित और किसानों की चिंता का विषय भोपालगढ़ इस सूची से बाहर रखा गया है। किसानों ने मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी की है।