जोगापट्टी: नवका टोला परेगवा बिनटोली में मृत युवक का शव नहीं पहुंचने से परिजनों में आक्रोश, तीन दिन पहले हुई थी मौत
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के परेगवा बिनटोली में मेघा मुखिया के पुत्र साहेब मुखिया को गांव के ही लोग मजदूरी कराने मुंबई बुलाकर ले गए, सेमरी भवानीपुर गांव के रहने वाले संजय मुखिया भी इस मामले में शामिल हैं, परिजनों का कहना है कि संजय मुखिया ने ही मेरे बेटे को बुलाकर दो माह पूर्व अन्य लोगों के साथ मुंबई मजदूरी करने भेज दिया।